रेलवे स्टेशन पर इंतजार की कीमत

2018-09-01 0


ट्रेन   जितनी लेट होगी शुल्क भी उतना बढ़ता जाएगा। यात्रियों से 10 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा।

 रेलवे स्टेशन पर ट्रेन  का इंतजार करने के लिए भी अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सुविधा नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शुरू की जा रही है। वातानुकूलित (एसी) प्रतीक्षालय में ही शुल्क चुकाना होगा। सामान्य प्रतीक्षालय में यात्रियों से शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर रेलवे स्टेशनों के प्रतीक्षालयों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर स्थित एसी प्रतीक्षालय से की जा रही है। निजी हाथों में सौंपे जाने के बाद यहां के एसी प्रतीक्षालय में बैठकर टेªन का इंतजार करने वाले यात्रियों को जेब ढीली करनी होगी। टेªन जितनी लेट होगी शुल्क भी उतना बढ़ता जाएगा। यात्रियों से प्रति घंटे दस रुपए के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। 

अधिकारियों का कहना है कि वयस्क यात्री से प्रति घंटे दस रुपए और 5-12 वर्ष के बच्चों से पांच रुपए वसूल जाएंगे। रेलवे कर्मचारी पहले एक घंटे तक बिना किसी शुल्क के वेटिंग रूम में रह सकते हैं, लेकिन उसके बाद उन्हें शुल्क चुकाना होगा। इस तरह से यदि कोई यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाता है और उसकी टेªन पांच घंटे लेट हुई तो एसी प्रतीक्षालय में बैठने के लिए उसे 50 रुपए देने होंगे या फिर उसे बाहर जाना होगा। 

रेलवे ने यात्री संख्या के अनुसार किया स्टेशनों का नया वर्गीकरण अधिकारियों का कहना है कि प्रतीक्षालय को ठेके पर देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। ठेकेदार प्रतीक्षालय का रख-रखाव करेगा। प्रत्येक आधे घंटे बाद शौचालय व पूरे प्रतीक्षालय की सफाई की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के बैठने के लिए अलग से स्थान होगा। 

रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को गति देने के लिए जल्द बदले जाएंगे नियम यात्रियों के पास सामान्य प्रतीक्षालय में बैठकर ट्रेन का इंतजार करने का विकल्प भी होगा। इसके लिए उसे कोई शुल्क नहीं देना होगा। नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन में यह प्रयोग सफल रहता है तो आने वाले अन्य स्टेशनों पर भी इस योजना को लागू किया जाएगा। आने वाले समय में सामान्य प्रतीक्षालय भी निजी हाथों में दिए जा सकते हैं। 



ये भी पढ़े: 

नौकरियों की बहार

इतिहास बन गया मुगलसराय जंक्शन



मासिक-पत्रिका

अन्य ख़बरें

न्यूज़ लेटर प्राप्त करें