आयुर्वेद: शुगर को नियंत्रित रखता है नीम,पढ़ें इसके और भी फायदे
2018-08-01
0

नीम के पत्ते के फायदे सभी बताते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जा सकता है। बालों में रूसी को भी नीम का पत्ता खत्म करता है। आयुर्वेद के जानकार इसके फायदे बताये हैं जो इस प्रकार हैं-
ये हैं नीम पत्ते के फायदेः
- नीम के पत्ते में फंगसरोधी और जीवाणुरोधी गुण पाये जाते हैं। यह रूसी के उपचार और सिर की त्वचा को ठीक रखने में काफी मदद करते हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर इस्तेमाल करने से रूसी ठीक होता है।
- मसूड़ों की बीमारियों में भी नीम फायदेमंद होता है। यह मसूड़ों के सूजन को खत्म करता है। इसके अलावा मुंह से आने वाली बास को भी मारता है। नीम के पत्तों का रस मसूड़ों पर रगड़ने से फायदा मिलता है।
- नीम डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह शुगर को नियंत्रित करता है। नीम के पत्ते को खाने से डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है।
- नीम का पत्ता पेट के कीड़ों को भी मारता है। खाली पेट नीम के पत्तों को चबाने से पेट के कीड़े मरते हैं और इस समस्या से राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- आयुर्वेद से डायबिटीज के मरीजों में कम होगा हार्ट अटैक का खतराः अध्ययन
ये भी पढ़ें- माइग्रेन का दर्द अब नहीं कर पायेगा परेशान
मासिक-पत्रिका
अन्य ख़बरें