सामान्य ज्ञान

1- राष्ट्रीय स्क्वाश प्रतियोगिता में महिला एकल वर्ग का खिताब रिकॉर्ड 17वीं
बार किसने जीता?
उत्तर - जोशना चिनप्पा
जोशना चिनप्पा ने राष्ट्रीय स्क्वाश प्रतियोगिता में महिला एकल वर्ग
का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने सुनैना कुरुविल्ला को 11-5, 11-4, 7-11,
11-5 से
हराया। यह जोशना चिनप्पा का 17वां राष्ट्रीय खिलाफ था, इसके
साथ ही उन्होंने भुवनेश्वरी कुमारी के 16 खिताबों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया
है।
2- अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 16 जून
प्रतिवर्ष 17 जून को विश्व परिवार प्रेषण दिवस
मनाया जाता है, इसके द्वारा उन प्रवासियों के योगदान को सम्मानित किया जाता है जो
अपने दूसरे देश में कार्य करके अपने देश में अपने परिवार के सदस्यों के जीवन को
बेहतर करने के लिए कार्य करते हैं। विश्व भर में 200 मिलियन से अधिक
प्रवासी 800 मिलियन परिवार के सदस्यों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं।
3- ऑटिस्टिक प्राइड डे कब मनाया जाता है?
उत्तर - 18 जून
प्रतिवर्ष 18 जून को ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाया जाता
है, इसके द्वारा आटिज्म को एक रोग नहीं बल्कि एक भिन्नता के रूप में
स्वीकार करना है। आटिज्म अथवा आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक किस्म का विकासात्मक
विकार है। इससे सम्बंधित चिन्ह अभिभावकों को बच्चे के जीवन के शुरुआती तीन-चार
वर्ष के भीतर पता चल जाते हैं। आटिज्म से प्रभावित बच्चे सामाजिक व्यवहार तथा
संचार में कुछ कठिनाइयां अनुभव करते हैं तथा वे अक्सर बार-बार दोहराने वाले कार्य
करते हैं।
4- वर्ल्ड फूड इंडिया 2019 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर - नई दिल्ली
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हाल
ही में घोषणा की है कि वर्ल्ड फूड इंडिया 2019 का आयोजन नई
दिल्ली के विज्ञान भवन तथा राजपथ लॉन में किया जायेगा। वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन
1 से 4 नवम्बर, 2019 के बीच किया जाएगा।
5- फ्स्नान यात्रय् उत्सव को हाल ही में किस राज्य में मनाया गया?
उत्तर - ओडिशा
" स्नान यात्रा " को हिन्दू माह "ज्येठ" की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इस दिवस को भगवान् जगन्नाथ के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्स्नान मंडपय् में भगवान् जगन्नाथ, भगवान् बालभद्र तथा देवी सुभद्रा को सुगन्धित जल से स्नान करवाया जाता है।
6- हाल ही में ISI के नए प्रमुख कौन बने?
उत्तर - लेफ्रिटनेंट जनरल फैज हमीद
लेफ्रिटनेंट जनरल फैज हमीद को पाकिस्तानी सेना ने इंटर-सर्विसेज
इंटेलिजेंस (प्ैप्) का महानिदेशक नियुत्तफ़ किया है। प्ैप् पाकिस्तान की खुफिया
एजेंसी है।
7- भारत के किस शहर में न्छब्ब्क् ब्व्च्14 का आयोजन किया
जायेगा?
उत्तर - नई दिल्ली
भारत में पहली बार संयुत्तफ़ राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन
(न्छब्ब्क्) के कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज के 14वें सत्र (ब्व्च् 14) का
आयोजन 2 से 14 सितम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस इवेंट में 197
देशों से 5000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इससे पहले केन्द्रीय पर्यावरण
मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फ्रलैगशिप प्रोजेक्ट लांच किया (बोन चौलेंज का हिस्सा),
इसके
द्वारा भारत की वन परिदृश्य पुनर्स्थापन क्षमता में वृद्धि की जायेगी। इस
प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,
नागालैंड
और कर्नाटक में साढ़े तीन वर्ष तक पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जायेगा।
8- हाल ही में आरबीआई का नया कार्यकारी निदेशक किसे नियुत्तफ़ किया गया
है?
उत्तर - रबी एन- मिश्रा
रबी एन- मिश्रा हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक
बने, यह पद रोजमेरी सेबेस्टियन की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुआ था। इससे
पहले रबी एन- मिश्रा त्ठप् के रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल चीफ जनरल
मेनेजर थे। भारतीय रिजर्व बैंक में 12 कार्यकारी निदेशक होते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों
के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई
थी। शुरू में रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था
लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था।
केंद्रीय कार्यालय वह स्थान है, जहां गवर्नर बैठता है तथा जहां नीतियां
तैयार की जाती हैं। 1949 मे राष्ट्रीयकरण के बाद से रिजर्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के
स्वामित्व में है।
9- 119वीं यू-एस- ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को किसने जीता?
उत्तर - गैरी वुडलैंड
अमेरिका के गैरी वुडलैंड ने 119वीं यू-एस- ओपन
गोल्फ चैंपियनशिप को जीता, इसका आयोजन कैलिफोर्निया में किया गया
था। यह गैरी वुडलैंड की प्रमुख विजय थी।
10- हाल ही में मोहम्मद मोर्सी का निधन हुआ, वे किस देश के
पूर्व राष्ट्रपति थे?
उत्तर - मिस्र
मोहम्मद मोर्सी मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति थे, हाल ही में उनका
निधन राजधानी काहिरा में हुआ। उनका निधन 17 जून कोर्ट में ट्रायल के दौरान हुआ,
उन
पर जासूसी तथा हिंसा भड़काने का आरोप था। मोहम्मद मोर्सी मिस्र के पहले
लोकतान्त्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति थे। उनका चयन 2012 में होस्नी
मुबारक के लम्बे शासन के अंत के बाद किया गया था।
11- पैसिफिक इंटरनेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2019 को किसने जीता?
उत्तर - पीटर गिलक्रिस्ट
पीटर गिलक्रिस्ट ने पैसिफिक इंटरनेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2019
जीती, फाइनल में उन्होंने भारत के सौरव कोठारी को पराजित किया। इस
प्रतियोगिता का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में किया गया था।
12- विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 17 जून
प्रतिवर्ष 17 जून को विश्व मरुस्थलीकरण व सूखा रोकथाम दिवस मनाया जाता है। संयुत्तफ़ राष्ट्र के अनुसार मरुस्थलीकरण से अभिप्राय
शुष्क तथा अर्ध-शुष्क क्षेत्र में भूमि के निम्नीकरण से है।
13- मिस इंडिया 2019 का खिताब किसने जीता?
उत्तर - सुमन राव
राजस्थान की सुमन राव फेमिना मिस इंडिया 2019 बनीं, इस
समारोह का आयोजन मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में किया गया। पिछले
वर्ष मिस इंडिया का खिताब तमिलनाडु की अनुकृति वास ने जीता था। सुमन राव दिसम्बर,
2019
में मिस वर्ल्ड 2019 में पटाया, बैंकाक में भारत का प्रतिनिधित्व
करेंगी।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता। बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का ताब जीता।
14- हृदयनाथ मित्र फाउंडेशन का फ्सेव वाटर हीरो अवार्डय् किसे जीता?
उत्तर - मकरंद टिल्लू
सामाजिक कार्यकर्ता मकरंद टिल्लू ने फ्हृदयनाथ मित्र फाउंडेशन का
फ्सेव वाटर हीरो अवार्डय् जीता। उन्हें यह पुरस्कार पुणे में जल संरक्षण के बारे
में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया। टिल्लू व्यवसाय से योगा ट्रेनर तथा
मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उन्होंने लीक होने वाले नल के स्थान पर नए नल लगाकर अभियान
शुरू किया था।
15- स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली?
उत्तर - जुजाना कापुतोवा
जुजाना कापुतोवा ने स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में
शपथ ली। जुजाना कापुतोवा ने राष्ट्रपति चुनाव में मारोस सेफ्रकोविच को पराजित
किया। जुजाना कापुतोवा को 58% वोट प्राप्त हुए जबकि मारोस सेफ्रकोविच
को 42% वोट प्राप्त हुए।
16- इसरो के चंद्रयान-2 मिशन की पहली महिला निदेशक कौन हैं?
उत्तर - मुतैय्या वनिता
मुतैय्या वनिता को चंद्रयान-2 मिशन का प्रथम महिला निदेशक नियुक्त किया गया है। इसरो के चेयरमैन के- सिवान ने 15 जुलाई को
चंद्रयान-2 को लांच करने की घोषणा की है। इसरो के चंद्रयान 2 के
परीक्षण का अंतिम चरण शुरू हो गया है। अंतिम टेस्ट तमिलनाडु के महेंद्रगिरी तथा
बंगलुरु के ब्यालालू में किये जा रहे हैं। इसरो का स्पेसक्राफ्रट संभवतः 6
अथवा 7 सितम्बर को चन्द्रमा के
दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा।
17- हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं इंगेर एंडरसन किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर - डेनमार्क
डेनमार्क की इंगेर एंडरसन को संयुत्तफ़ राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा।
इंगेर एंडरसन
इंगेर एंडरसन डेनमार्क की अर्थशास्त्री तथा पर्यावरणविद हैं। उनके पास अंतर्राष्ट्रीय विकास अर्थशास्त्र तथा नीति-निर्माण का 30 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्हें संयुत्तफ़ राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक के पद के लिए संयुत्तफ़ राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरेस द्वारा फरवरी, 2019 में मनोनीत किया गया था। उन्होंने तंजानिया के जॉयस एमसुया से कार्यभार संभाला।
18- ऑपरेशन सनराइज 2 का आयोजन किन दो देशों की सेनाओं
द्वारा किया गया?
उत्तर - भारत और म्यांमार
भारत और म्यांमार की सेनाओं ने अपनी सीमा के निकट के क्षेत्र में
फ्ऑपरेशन सनराइज 2य् का आयोजन किया, इसका आरम्भ 16 मई,
2019 को
हुआ था। यह ऑपरेशन तीन सप्ताह तक चला। इस ऑपरेशन के दौरान कई आतंकी शिविरों को
नष्ट किया गया। इस ऑपरेशन के तहत मणिपुर, नागालैंड और असम में सक्रीय आतंकी
समूहों को निशाना बनाया गया। यह ऑपरेशन सनराइज का दूसरा संस्करण था।
19- हाल ही में सुर्खियों में रहा फेनी ब्रिज किस राज्य में स्थित है?
उत्तर - त्रिपुरा
फेनी ब्रिज को मैत्री सेतु के नाम से भी जाना जाता है। इसके द्वारा
भारत के उत्तर-पूर्व तथा बांग्लादेश के बीच फेनी नदी के ऊपर व्यापारिक कॉरिडोर का
निर्माण किया जा रहा है। इस पुल की सहायता से त्रिपुरा को बांग्लादेश के चटगाँव के
साथ कनेक्ट किया जाएगा। इस पुल की सहायता से भारी मशीनों तथा अन्य वस्तुओं का
परिवहन आसानी से किया जा सकेगा। इस पुल का निर्माण राष्ट्रीय उच्चमार्ग अधोसंरचना
विकास कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 82 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा
है। इस प्रोजेक्ट अप्रैल, 2020 तक पूरा हो जायेगा।
20- हाल ही में लोकसभा का नया प्रोटेम स्पीकर किसे चुना गया है?
उत्तर - वीरेंद्र कुमार
भारतीय जनता पार्टी के नेता वीरेंद्र कुमार को 17वीं
लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर चुना गया है। वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़
से सात बार सांसद रह चुके हैं। प्रोटेम स्पीकर का कार्य नव-निर्वाचित सदस्यों को
शपथ दिलाना होता है। प्रोटेम स्पीकर ही नियमित स्पीकर के निर्वाचन कार्य का
पर्यवेक्षण करता है। नए सांसद लोकसभा के पहले सत्र के दो दिनों में शपथ लेंगे। 17वीं
लोकसभा के लिए स्पीकर का चयन 19 जून को किया जायेगा।
21- कोपा अमेरिका 2020 के लिए किस एशियाई देश को आमंत्रित
किया गया है?
उत्तर - कतर
दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ब्व्छडम्ठव्स् ने
ऑस्ट्रेलिया और कतर को कोपा अमेरिका 2020 में हिस्सा के लिए आमंत्रित किया है।
कोपा अमेरिका 2020 का आयोजन अर्जेंटीना और कोलंबिया द्वारा किया जायेगा।
मुख्य बिंदु
कोपा अमेरिका फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन दक्षिण अमेरिका की राष्ट्रीय
फुटबॉल टीमों के बीच किया जाता है। ब्राजील में आयोजित किये जाने वाले कोपा 2019
में कतर और जापान मेहमान टीमें हैं। कतर ।थ्ब् एशियन कप चैंपियन है और वह 2022
फीफा विश्व कप का आयोजन भी करेगा, यह कतर का कोपा में डेब्यू होगा।
ऑस्ट्रेलिया कोपा में तीसरा बार हिस्सा लेगा।
कोपा अमेरिका
यह एक अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है, इसमें दक्षिण
अमेरिकी फुटबॉल महासंघ की राष्ट्रीय फुटबॉल टीमें हिस्सा लेती हैं। 1990 के
बाद इस प्रतिस्पर्धा में एशियाई तथा उत्तर अमेरिकी टीमें भी हिस्सा लेती हैं। इसकी
स्थापना 1916 में की गयी थी। इस प्रतियोगिता को उरुग्वे ने सर्वाधिक 15
बार जीता है।
22- विश्व शांति सूचकांक 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर - 141वां
हाल ही में विश्व शांति सूचकांक जारी किया गया, इस
सूचकांक में 163 देशों की सूची में भारत 141वें स्थान पर है। भारत पिछले वर्ष के
मुकाबले 5 स्थान नीचे फिसला है।
23- 2019 बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चौंपियन अवार्ड किस भारतीय छळव् को
प्रदान किया गया?
उत्तर - अक्षय पात्र
बंगलुरु बेस्ड गैर-सरकारी संगठन ‘अक्षय पात्र’ ने हाल ही में बीबीसी
वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड जीता। यह छळव् देश भर के स्कूलों में लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन प्रदान करता है।
24- नवीनतम फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम किस स्थान पर काबिज है?
उत्तर - 101
हाल ही में फीफा ने विश्व रैंकिंग जारी की, इस रैंकिंग में
बेल्जियम की फुटबॉल टीम पहले स्थान पर काबिज है। इस रैंकिंग में भारत 101वें
स्थान पर बना हुआ है, भारत अप्रैल, 2019 में जारी की गयी रैंकिंग में भी 101वें
स्थान पर था।
25- कारमाइकल कोयला खदान परियोजना किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर - ऑस्ट्रेलिया
कारमाइकल कोयला खदान परियोजना ऑस्ट्रेलिया से सम्बंधित है, हाल
ही में अहमदाबाद बेस्ड अदानी समूह को इस विवादित परियोजना के लिए अंतिम मंजूरी मिल
गयी है। यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी कोयला खदान परियोजना होगी। इसे प्रतिवर्ष 60
मिलियन टन कोयला उत्पादन की मंजूरी प्राप्त है।
26- हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की किस कंपनी ने भारतीय नौसेना को हैवी
वेट टारपीडो की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर - भारत डायनामिक्स लिमिटेड
हैदराबाद बेस्ड सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने भारतीय नौसेना को "वरुणास्त्र" नामक सुपर हैवी वेट टारपीडो की आपूर्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस अनुबंध की कुल लागत 1,187-82 करोड़ रुपये है। इस अनुबंध का क्रियान्वयन अगले 42 महीने में कर लिया जायेगा। इस हथियार का निर्माण BDL विशाखापत्तनम इकाई में रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) के साथ मिलकर किया जायेगा। हैवी वेट टारपीडो को पोत से लांच किया जाता है, इसमें अत्याधुनिक रिमोट-कंट्रोल्ड गाइडेंस सिस्टम होता है जो स्वयं ही लक्ष्य को ढूंढ लेता है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड देश का प्रमुख मिसाइल निर्माता व मिसाइल रक्षा प्रणाली निर्माता संगठन है।
27- किस राज्य सरकार ने भवन निर्माण योजना को स्वीकृति देने के लिए
ऑनलाइन सुविधा लांच की?
उत्तर - कर्नाटक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच-डी- कुमारास्वामी ने हाल ही में भवन निर्माण योजना स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए वेबसाइट लांच की। इस प्रणाली को LBPAS
(Online Land and Building Plan Approval System) नाम दिया गया है।
इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा तथा भ्रष्टाचार में कमी आएगी। इस
पहल से लोगों के समय की बचत भी होगी, अब आवेदन करने के लिए कार्यालय जाने की
आवश्यकता नहीं होगी। इन वेबसाइटों के द्वारा 14 विभागों को
एकीकृत किया गया है। आवेदन से सम्बंधित स्टेटस की जानकारी आवेदक को SMS तथा ईमेल
के द्वारा दी जायेगी। इस सिस्टम के द्वारा CAD ड्राइंग फाइल का सत्यापन कंप्यूटर
द्वारा किया जायेगा। इसमें ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
28- हाल ही में नमस्ते थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया
गया?
उत्तर - नई दिल्ली
नई दिल्ली में 15-16 जून, 2019 के दौरान
नमस्ते थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह थाईलैंड फिल्म फेस्टिवल का
तीसरा संस्करण था।
29- हाल ही में किस संगठन ने विश्व निवेश रिपोर्ट 2019 को
जारी किया?
उत्तर - UNCTAD
हाल ही में संयुत्तफ़ राष्ट्र व्यापार व विकास कन्वेंशन UNCTAD
ने विश्व निवेश रिपोर्ट 2019 जार की, इस रिपोर्ट के
अनुसार 2018 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 6» की वृद्धि हुई।
भारत 2017-18 में विश्व के सबसे अधिक प्रत्यक्ष निवेश प्राप्त करने वाले टॉप 20
देशों की सूची में शामिल है।
30- विश्व के सबसे ऊँचे मौसम केंद्र की स्थापना किस पर्वत पर की गयी है?
उत्तर - माउंट एवेरेस्ट
नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी नामक अमेरिकी गैर-लाभकारी व शैक्षणिक संस्थान ने माउंट एवेरेस्ट पर विश्व के सबसे ऊँचे मौसम केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह मौसम केंद्र नेशनल जियोग्राफिक तथा रोलेक्स की "Perpetual Planet Eñtreme Eñpedition to Everest" पहल का हिस्सा है।
मुख्य बिंदु
विश्व के दो सबसे ऊँचे मौसम केन्द्रों की स्थापना बालकनी एरिया (8,430
मीटर) तथा साउथ कोल (7,945 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है, यह
केंद्र तेज हवाओं तथा अत्याधिक ठंडे मौसम में भी कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा
तीन अन्य मौसम केंद्र माउंट एवेरस्ट के कैंप प्प् (6,464 मीटर), एवेरेस्ट
बेस कैंप (5,315 मीटर) तथा फोर्त्से (3,810 मीटर) में स्थापित किये गये हैं।
बालकनी एरिया मौसम स्टेशन विश्व का ऐसा पहला मौसम केंद्र है जिसे 8000
मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
इन मौसम केन्द्रों का विशेष लाभ शोधकर्ताओं, पर्वतारोहियों
तथा अन्य लोगों को मिलेगा। प्रत्येक मौसम स्टेशन तापमान, सापेक्ष
आर्द्रता, वायुदाब, पवन की गति तथा पवन की दिशा इत्यादि के बारे में डाटा रिकॉर्ड करेगा।
इससे वैज्ञानिक जेट स्ट्रीम को समझने में भी सहायता मिलेगी। इन मौसम केन्द्रों की
सहायता से वैज्ञानिकों को हिमालय पर पड़ने वाले जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का पता
भी चल सकेगा।
31- विश्व रत्तफ़दाता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 14 जून
14 जून को विश्व भर में ‘विश्व रत्तफ़ दाता दिवस’ जीवन दाई उपहार के
रूप में दिये जाने वाले रत्तफ़ के लिए स्वैच्छिक, अवैतनिक रत्तफ़
दाताओं का धन्यवाद करने के लिए मनाया जाता है। यह रोगियों के लिए जरूरत के समय
रत्तफ़ दान की आवश्यकता के लिए जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी करता है। इस साल की
थीम श्ैंमि इसववक वित ंससश् है। इस वर्ष
का मेजबान देश रवांडा है।
मुख्य बिन्दु
यह दिवस अवैतनिक रत्तफ़ दान प्रणाली से जुड़े सम्मान, सहानुभूति और दयालुता के मौलिक मानव मूल्यों पर भी प्रकाश डालता है। रत्तफ़ और रत्तफ़ उत्पादों का दान हर साल लाखों लोगों को बचाने में मदद करता है। रत्तफ़दान जीवन की खतरनाक परिस्थितियों से पीड़ित मरीजों को लंबे समय तक और जीवन की उच्च गुणवत्ता के साथ जीने में मदद करता है। यह जटिल और शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं का भी समर्थन करता है। विश्व रत्तफ़दान दिवस 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा रत्तफ़ दाताओं को धन्यवाद देने और रत्तफ़ दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया था।
विश्व रत्तफ़दाता दिवस (14 जून) डब्ल्यूएचओ द्वारा चिह्नित आठ आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च), विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल), विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल), विश्व टीकाकरण सप्ताह (अप्रैल का अंतिम सप्ताह), विश्व तंबाकू दिवस (31 मई), विश्व हेपेटाइटिस दिवस (28 जुलाई) और विश्व एड्स दिवस (1 दिसंबर) में से एक है।
32- किस राज्य सरकार ने भवन निर्माण योजना को स्वीकृति देने के लिए
ऑनलाइन सुविधा लांच की?
उत्तर - कर्नाटक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच-डी- कुमारास्वामी ने हाल ही में भवन निर्माण योजना स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए वेबसाइटें लांच की। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा तथा भ्रष्टाचार में कमी आएगी। इस पहल से लोगों के समय की बचत भी होगी। इन वेबसाइटों के द्वारा 14 विभागों को एकीकृत किया गया है। आवेदन से सम्बंधित स्टेटस की जानकारी आवेदक को SMS के द्वारा दी जायेगी।