ज्योति शास्त्र

2019-07-01 0

मेष

घरेलू सुख में कुछ कमी रहेगी। अनेक उतार-चढ़ाव का समना करना पड़ेगा। श्री दुर्गा कवच का पाठ तथा दान करें। व्यर्थ की भागदौड़, खर्च की अधिकता एवं स्थान परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य में उग्रता बनी रहेगी। भूमि वाहन का क्रय-विक्रय भी होगा। किसी नवीन कार्य में रुचि बढ़ेगी। श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें एवं कन्याओं को मीठा प्रसाद खिलाएं।


वृष

भाई-बन्धुओं से मेल-मिलाप व शुभ यात्रएं भी होंगी। व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से सरकारी समस्या का हल मिलेगा। सप्ताहान्त में यद्यपि आशानुकूल लाभ मिलने के योग हैं परन्तु धन का खर्च भी बढ़-चढ़कर होगा। समय और सन्तुलन बनाए रखना ही शुभ होगा। श्री सूक्त का पाठ करें।


मिथुन

अत्यधिक भागदौड़ करने पर भी आय की अपेक्षा खर्च भी अधिक होगा। परन्तु स्थिति में सुधार की आशा है। कुछ कुछ आन्तरिक समस्याएं अभी बनी रहेंगी। खर्चों पर संयम रखना उचित होगा अन्यथा हानि हो सकती है। पेट विकार एवं चमड़ी सम्बंधी रोग होने की संभावना बनी रहेगी। शुक्रवार को गऊ माता को हरा चारा एवं बंदरों को केले खिलाएं लाभ होगा।


कर्क

भाई-बन्धु के साथ मतभेद बढ़ेंगे। कार्य-व्यवसाय में अस्थिर हालात का सामना रहेगा। निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि एवं विदेशी सम्बंधियों से लाभ व सहयोग भी विशेष रूप से प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यों में विघ्न और धन हानि के भी योग हैं। पूर्णिमा का व्रत रखकर चन्द्रमा को अर्घ्य दें। संक्रान्ति से प्रतिदिन श्री शिवमंदिर में कच्ची लस्सी और बेलपत्र चढ़ाएं, शुभ होगा।



सिंह

कुछ असमंजस के कारण लाभ मार्ग में व्यवधान और विलम्ब आड़े आएगा। परिश्रमपूर्ण चेष्टाओं का परिणाम निकलेगा। अत्यन्त संघर्ष के पश्चात् सफलता प्राप्त होगी। लेन-देन करते समय जल्दबाजी में धोखे की भी संभावना बनी रहेगी। सावधानी बरतें। आलस्य में वृद्धि और व्यर्थ चिन्ता होगी। श्री शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करके पीपल पर मीठा जल अर्पित करना शुभ होगा।


कन्या

कुछ बिगड़े काम बनेंगे। उच्च-प्रतिष्ठित लोगों के साथ सम्पर्क में रहेंगे। भाई-बन्धुओं का सहयोग मिलेगा। परन्तु सन्तान सम्बंधी चिन्ता बनी रहेगी। शनि की ढैÕया के कारण परिवार में कुछ मनमुटाव एवं वृथा खर्च अधिक होगा। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। बुध-मंगल युक्त होने से विरोधी सरगर्म रहेंगे। सावधानी बरतने की जरूरत है। श्री दुर्गा पाठ की 21 पुस्तकें दान करें व स्वयं भी पाठ करें।


तुला

गृह स्थिति के अनुसार भाग्यवश ही हालात में धीरे-धीरे सुधार एवं कुछ अनुकूल परिस्थितियां बनने लगेंगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। परन्तु स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी एवं विदेशी कार्यों में विघ्न एवं विलम्ब के योग हैं। मन अशान्त व असन्तुष्ट रहेगा। भूमि-जायदाद सम्बंधी क्रय-विक्रय के कार्यों की योजना बनेगी। वृथा भागदौड़ बनी रहेगी।


वृश्चिक

किसी व्यक्ति विशेष से अनबन के योग हैं। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेगा। सोच-विचार कर धन का नियोजन करें। अन्यथा हानि भी होने के संकेत हैं। सरकारी क्षेत्रों  में परेशानी एवं स्वास्थ्य सम्बंधी विशेष सावधानी बरतें। परन्तु स्वास्थ्य ढीला, क्रोध की अधिकता एवं मानसिक व शारीरिक परेशानियां भी पैदा होंगी। भूमि सम्बंधी कार्यों में लाभ की अपेक्षा हानि होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।


धनु

विशेष परिश्रम करने से आय के साधन बनते रहेंगे। भूमि-सवारी आदि का क्रय-विक्रय करने की योजना भी बनेगी। विदेशी सम्बंधों से लाभ एवं प्रभाव क्षेत्र का विस्तार भी होगा। परन्तु सप्तम में सूर्य-राहु के प्रभाव से सिर-दर्द आंखों में कष्ट, ज्वरादि के कारण परेशानी होगी। मानसिक तनाव और आवेश में लिए गये निर्णय हानिकारक सिद्ध होंगे। अपनी बुद्धि-विवेक एवं कौशल से कार्य करना शुभ होगा।


मकर

उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार एवं क्रय-विक्रय के कार्यों से आय के साधनों में वृद्धि होगी। परन्तु शनि-केतु युक्त होने से अनावश्यक दौड़-धूप एवं धन का अपव्यय भी होगा। परिवार में मतभेद एवं साझेदारी के कार्यों में हानि होगी। नौकरी आदि में पदोन्नति के लिए विलम्ब के योग हैं। अकस्मात् चोटादि का भय बना रहेगा। सावधानी बरतें।


कुम्भ

शुभ कार्यों पर धन का व्यय करना पड़ेगा। किसी नए कार्य की योजना को कार्यरूप देने में प्रयत्नशील रहेंगे। कुछ मतभेद भी उभरेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ एवं सन्तान सम्बंधी चिन्ता बनी रहेगी। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सप्ताहान्त में कुछ बिगड़े कामों में सुधार होगा। मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा। सावधानी बरतें।


मीन

आय के साधन बनते रहेंगे। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। आराम कम और दौड़-धूप भी अधिक रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्रें में विघ्नों का सामना रहेगा। परन्तु भूमि-आवासादि सम्बंधी समस्याएं भी उत्पन्न होंगी। पारिवारिक आय में वृद्धि के साथ-साथ धन का खर्च भी अधिक होगा। परन्तु गुप्त चिन्ता बनी रहेगी। 



मासिक-पत्रिका

अन्य ख़बरें

न्यूज़ लेटर प्राप्त करें