सामान्य ज्ञान - 2019

1- किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने बाह्य अन्तरिक्ष में विशाल एक्स-रे विस्फोट
का पता लगाया है?
उत्तर - नासा
नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर
कम्पोजीशन एक्स्प्लोरर (NICER ) के माध्यम से बाह्य अन्तरिक्ष में विशालकाय
एक्स-रे विस्फोट का पता लगाया है। इस विस्फोट के दौरान मात्र 20
सेकंड में उतनी उर्जा निकली जितनी उर्जा सूर्य से 10 दिन की अवधि
में निकलती है।
2- किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने ‘X -57 मैक्सवेल’ नामक
इलेक्ट्रिक प्लेन लांच किया है?
उत्तर - नासा
हाल ही में अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने प्रथम प्रायोगिक
इलेक्ट्रिक वमान का अनावरण किया, इस विमान को x -57 ‘मैक्सवेल’
नाम दिया गया है।
X-57 ‘मैक्सवेल’ का निर्माण 2015 से किया जा रहा है। लगभग एक वर्ष बाद
इस विमान को परीक्षण के लिए उड़ाया जायेगा। नासा ने 2020 के अंत तक इस
विमान का परीक्षण करने का लक्ष्य रखा है।
3- मॉरिशस के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर - प्रविंद जुग्नौथ
प्रविंद जुग्नौथ पुनः मॉरिशस के प्रधानमंत्री बन गये हैं, उन्होंने
हाल ही में राष्ट्रपति आवास में पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनका कार्यकाल पांच वर्ष
का होगा। उनकी कैबिनेट में कुल 23 मंत्री होंगे, कैबिनेट में
लैंगिक समानता का मंत्रलय कल्पना कुंजू शाह को प्रदान किया गया है।
4- महाराष्ट्र में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया जा चुका है?
उत्तर - 3
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद सरकार का गठन न होने के कारण
अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। महाराष्ट्र में यह राष्ट्रपति
शासन अनुच्छेद 356(1) के तहत लागू किया गया है।
5- नार्थ ईस्ट फेस्टिवल के 7वें संस्करण का आयोजन किस शहर में किया
जा रहा है?
उत्तर - नई दिल्ली
नार्थ ईस्ट फेस्टिवल के 7वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के
इंदिरा गाँधी सेंटर फॉर द आर्ट्स में 11 नवम्बर को किया गया।
6- भारत में पहले हाथी मेमोरियल की स्थापना किस शहर में की जायेगी?
उत्तर - मथुरा
वाइल्डलाइफ SOS ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारत में पहले हाथी
मेमोरियल की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
7- भारतीय में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 9 नवम्बर
भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवम्बर को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस
के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सभी नागरिकों तक कानूनी
सहायता सुनिश्चित करना है तथा समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क व कुशल कानूनी
सहायता उपलब्ध करवाना है। इस दिवस के द्वारा समाज के वंचित व कमजोर वर्ग को कानूनी
सहायता के सम्बन्ध में उनके अधिकार के बारे में जागरूक भी किया जाता है।
8- किस मंत्रलय ने ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ लांच किया है?
उत्तर - पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रलय
केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रलय देश के
50 चिन्हित समुद्र तटों पर 11 से 17 नवम्बर,
2019 के
दौरान ‘स्वच्छ-निर्मल तट अभियान’ का आयोजन कर रहा है, इस अभियान के
तहत इन तटों में सफाई की जा रही है।
9- अंग दान को प्रोत्साहित करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘सूरज
अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है?
उत्तर - ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सूरज सेठी के नाम पर अंग दान को
प्रोत्साहित करने के लिए ‘सूरज अवार्ड’ की स्थापना करने का निर्णय लिया है। एक सड़क
दुर्घटना में सूरज सेठी की मृत्यु हो जाने के बाद उनके अंगो का प्रत्यारोपण 6
लोगों को किया गया था।
10- किस राज्य ने ‘शिशु सुरक्षा’ एप्प लांच की है?
उत्तर - असम
14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर असम के बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने
‘शिशु सुरक्षा’ नामक ऐप लांच की, यह बाल अधिकारों के हनन के लिए
ई-कंप्लेंट बॉक्स है। इस ई-कंप्लेंट बॉक्स को डिजिटल इंडिया के मिशन को मध्य नजर
रखते हुए बनाया गया है।
11- विश्व के पहले CNG पोर्ट टर्मिनल का निर्माण किस शहर में किया
जायेगा?
उत्तर - भावनगर
विश्व के पहले ब्छळ पोर्ट टर्मिनल का निर्माण गुजरात के भावनगर
बंदरगाह में किया जायेगा। इस परियोजना के लिए गुजरात सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह
मंजूरी मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता वाले गुजरात इन्फ्रास्ट्रक्चर
डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा दी गयी है।
12- भारत में जन प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 12 नवम्बर
प्रतिवर्ष 12 नवम्बर को जन प्रसारण दिवस मनाया जाता
है। इस दिन 1947 में महात्मा गाँधी पहली बार आल इंडिया रेडियो के स्टूडियो में आये
थे। उन्होंने स्टूडियो से विस्थापित लोगों को संबोधित किया था। इस दिवस को वर्ष 2000
में जन प्रसारण दिवस घोषित किया गया था।
13- पैरालिम्पियन सुन्दर सिंह गुर्जर किस श्रेणी में जेवलिन थ्रोअर हैं?
उत्तर - F46
सुन्दर सिंह गुर्जर ने F46 जेवलिन थ्रो इवेंट में अपने विश्व पैरा
एथलेटिक्स चैंपियनशिप खिताब की रक्षा सफलतापूर्वक की, इसके साथ ही
उन्होंने टोक्यो पैरालिम्पिक गेम्स के लिए भी कोटा हासिल कर लिया है।
14- टी-20 मैच में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कौन हैं?
उत्तर - दीपक चाहर
भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20
में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत और बांग्लादेश के
बीच अंतिम टी-20 मैच में दीपक चाहर ने 3-2 ओवरों में 7 रन देकर 6
विकेट हासिल किये। इसी मैच में दीपक चाहर ने शानदार हैट्रिक भी ली, वे
अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज हैं।
15- शांति व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर - Open science leaving no one behind
प्रतिवर्ष 10 नवम्बर को विश्व विज्ञान दिवस (शान्ति
व विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज
में विज्ञान की भूमिका को रेखांकित करना है। इसके द्वारा जन सामान्य के जीवन में
विज्ञान के प्रभाव को प्रदर्शित करना है।
16- किस देश ने 53 अरब बैरल तेल भंडार की खोज की गयी है?
उत्तर - ईरान
ईरान में 53 अरब बैरल तेल के भंडार की खोज की गयी
है, यह खोज ईरान के खुजेस्तान प्रांत में की गयी है। हालांकि अभी तक तेल
के उत्पादन के सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की घोषणा नही की गयी है, परन्तु
इस तेल भंडार की खोज से ईरान की अर्थव्यवस्था को तेजी मिलने के आसार जताए जा रहे
हैं।
17- हाल ही में सुर्खियों में रहा ‘प्लियोसौर’ किस भू-विज्ञानिक युग से
सम्बंधित है?
उत्तर - जुरासिक
वैज्ञानिकों को पोलैंड के एक गाँव में ‘प्लियोसौर’ नामक जुरासिक
समुद्री शिकारी जीव की दुर्लभ विशालकाय हड्डियाँ प्राप्त हुई
हैं। ‘प्लियोसौर’ की लम्बाई लगभग 30 फीट थी और यह 150 मिलियन
वर्ष पूर्व जीवित था।
18- जॉर्ज शाल्लर लाइफटाइम अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया?
उत्तर - के- उल्लास कारंथ
वन्यजीव जैव शास्त्री डॉ- के- उल्लास कारंथ को संरक्षण के क्षेत्र
में बेहतरीन कार्य के लिए जॉर्ज शाल्लर लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
19- भारतीय महिला अंडर-17 हॉकी टीम के कोच तोमस डेनेरबी किस देश
से हैं?
उत्तर - स्वीडन
स्वीडन के थॉमस डेनेरबी ने भारतीय महिला अंडर-17
हॉकी टीम के कोच का कार्यभार संभाला है। उनके पास लगभग 30 वर्ष का कोचिंग
का अनुभव है।
20- विश्व निमोनिया दिवस 2019 की थीम क्या है?
उत्तर - Healthy Lungs for all
प्रतिवर्ष 12 नवम्बर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया
जाता है, इस दिवस को वर्ष 2009 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। इस
दिवस को पहली बार ‘ग्लोबल कोएलिशन अगेंस्ट चाइल्ड निमोनिया’ द्वारा 2009
में मनाया गया था। इस गटबंधन में CARE सेव द चिल्ड्रेन,PATH ,
यूनिसेफ,WHO इत्यादि शामिल हैं।