फि़र एक बार मोदी लहर में, जीत हासिल की राव इंद्रजीत ने

2019-06-01 0


काफी उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया लेकिन मोदी के आगे टिक नहीं पाए

गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव-2019 की हुई मतगणना में 9-गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस चुनाव में दूसरे स्थान पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह यादव रहे। राव इंद्रजीत सिंह को कुल 881546 वोट मिले जबकि दूसरे नम्बर पर रहे कप्तान अजय सिंह यादव को 495290 वोट प्राप्त हुए। इस लिहाज से राव इंद्रजीत सिंह 386256 मतों के अंतर से विजयी रहे।

इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी रईस अहमद को 26756 वोट मिले जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के वीरेन्द्र राणा को 9911 और जननायक जनता पार्टी के डॉ- महमूद खान को 8993 मत प्राप्त हुए। लोकसभा क्षेत्र में 5389 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

विधानसभा वार यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो 77-गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह को 162627 मत प्राप्त हुए जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी कप्तान अजय सिंह को 39520 मत मिले। इस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 23 राउंडों में पूरी हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कप्तान अजय सिंह पर 123107 मतों से बढ़त बनाई। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के चौधरी रईस अहमद रहे जिन्हें 3020 वोट मिले और जननायक जनता पार्टी के डॉ- महमूद खान को 1254 व इंडियन नेशनल लोकदल के वीरेन्द्र राणा को 799 मत मिले। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में नोटा का भी 1870 लोगों ने प्रयोग किया।

इस प्रकार, 75-पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह को 120882 मत मिले और कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह को 26062 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस विधानसभा क्षेत्र में राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 94820 मतों में विजय प्राप्त की। पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भी तीसरे स्थान पर बहुजन तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के चौधरी रईस अहमद रहे जिन्हें 2266 वोट मिले और इंडियन नेशनल लोकदल के वीरेन्द्र राणा को 1383 मतों से संतोष करना पड़ा। जननायक जनता पार्टी के डॉ- महमूद खान को यहां पर 1008 वोट मिले तथा पटौदी में 323 वोट नोटा के खाते में गए।

78-सोहना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को 35862 मतों की लीड मिली। उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र में 89198 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह को 53336 मत मिले। सोहना विधानसभा क्षेत्र में 6103 मतों के साथ बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी रईस अहमद तीसरे स्थान पर रहे और जननायक जनता पार्टी के डॉ- महमूद खान को 673 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

इस प्रकार 76-बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को 185138 मत मिले जबकि कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह को 42188 मत प्राप्त हुए। इस लिहाज से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी 142950 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे रहे। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 1638 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

79-नूंह विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह आगे रहे और उन्हें 82116 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को 34258 मत प्राप्त हुए। नूंह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कप्तान अजय सिंह यादव 47858 मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे रहे। नूंह विधानसभा क्षेत्र में भी 90 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

80-फिरोजपुर झिरका में भी कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह से आगे रहे। उन्हें यहां 108324 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 26466 वोट प्राप्त हुए। इस विधानसभा क्षेत्र में 64 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। यहां पर कांग्रेस ने 81858 मतों की बढ़त बनाई। इस विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के चौधरी रईस अहमद को 1656 मत मिले जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के वीरेन्द्र राणा को 219 मत प्राप्त हुए। जननायक जनता पार्टी के डॉ- महमूद खान को 244 मत प्राप्त हुए।

81-पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह यादव ही आगे रहे और उन्हें 81125 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को 22045 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी के चौधरी रईस अहमद को 1232 और इनेलो के वीरेद्र राणा को 213 मत प्राप्त हुए। जेजेपी के डॉ- महमूद खान को 91 मत मिले और 79 मत मिले और 79 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिं को 85101 मतों की भारी बढ़त मिली। यहां पर राव इंद्रजीत सिंह को 119912 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह को 34811 मतों से संतोष करना पड़ा और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को भी 2111 मत प्राप्त हुए। इनेलो के वीरेन्द्र राणा को 782 और जेजेपी के डॉ- महमूद खान को 666 वोट मिले। यहां 645 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

72-बावल विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी कप्तान अजय सिंह यादव भाजपा प्रत्याशी से काफी पीछे रहे। यहां पर भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को 116493 मत मिले और कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह यादव को 26500 मत प्राप्त हुए। बावल विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से 89993 मतों के अंतर से आगे रहे।

पोस्टल बैलेट पेपर में भी भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को बढ़त मिली। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में सेवारत सैनिकों के कुल 6663 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए थे जिनमें से राव इंद्रजीत सिंह को 4305 मत मिले और कांग्रेस के कप्तान अजय सिंह यादव को 557 वोट प्राप्त हुए। पोस्टल बैलेट में बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को 50 और इनेलो प्रत्याशी वीरेन्द्र राणा को 17 मत मिले जबकि जेजेपी के डॉ- महमूद खान को 30 मत प्राप्त हुए। 



मासिक-पत्रिका

अन्य ख़बरें

न्यूज़ लेटर प्राप्त करें