ऐसा होगा जुलाई 2018 का राशिफल
ऐसा होगा जुलाई 2018 का राशिफल
जुलाई में सूर्य, बुध और शुक्र राशि बदलेगी। इसके अलावा शनि और गुरु की चाल टेढ़ी रहेगी। इस महीने सूर्य और शनि आमने-सामने आ जाएंगे और गोचर में अंगारक योग भी रहेगा। सूर्य की वे स्थिति मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए ठीक नहीं है। जॉब और बिजनेस में इन 9 राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अनचाही स्थितियां भी बनने की संभावना है। खर्चा, नुकसान, विवाद और टेंशन भी बढ़ेगी। इनके अलावा वृष, सिंह और कन्या राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा और ये तीन राशि वाले लोग अशुभ ग्रह-स्थिति के प्रभाव से बच जाएंगे।
मेषः ये महीना आपकी आर्थिक स्थिति के लिए तो सामान्य रहेगा लेकिन निजी और कामकाजी जीवन के लिए ये महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। साथ ही सेहत के मामलों में भी सावधानी रखनी होगी। इस महीने बड़े लेन-देन और निवेश सावधानी से करें। इन दिनों जॉब बिजनेस में लापरवाही न करें। इस महीने सेहत के मामले में बिल्कुल लापरवाही न करें। महिलाओं पर खासतौर पर अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा।
मिथुन: इस महीने आपकी राशि के लिए सितारों की स्थिति शुभ है। इन तीस दिनों में आपको जॉब और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारियों या साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। इस महीने एक्स्ट्रा इनकम के योग भी बन रहे हैं। सेहत के मामले में भी ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इन दिनों में आपको मेहनत का फायदा मिल जाएगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृषभः इस महीने सितारों का मिला-जुला असर आपकी राशि पर पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। इस महीने कुछ घटनाएं अचानक हो सकती हैं। जैसे अचानक धन लाभ के अलावा अचानक धन हानि के भी योग बन रहे हैं। इस महीने दोस्तों के साथ बिजनेस करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस महीने वैवाहिक जीवन में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी से किसी प्रकार का विवाद भी संभव है।
कर्क: इस महीने आपको संभलकर रहना होगा। कामकाज ज्यादा रहेगा। इसके अलावा कई मामलों में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार का माहैल भी ठीक नहीं रहेगा। पति-पत्नी में मतभेद होने के योग बन रहे हैं। परिवार के तनाव का असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। इस महीने में आप किसी तर की चल-अचल सम्पत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं।
सिंह: इस महीने आप सम्पत्ति निवेश, लेन-देन, जॉब, या बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इन दिनों में आप बचत बढ़ाने और खर्चा रोकने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने अधिकारियों से मदद मिल मिलेगी। इस राशि वालों के सोचे हुए काम भी समय से पूरे हो जायेंगे।
कन्याः इस महीने आपको किस्मत के सितारों का साथ मिलेगा। इन दिनों में आपके सामने कई तरह की चुनौतियां भी रहेंगी। लेकिन आप सफल हो जायेेंगे। जॉब या बिजनेस में आपको एक्स्ट्रा इनकम होगी और आपकी सेविंग भी बढ़ेगी। इस महीने किए गए काम आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में भी इन दिनों सुधार होने के योग बन रहे हैं। परिवार और कामकाजी मामलों में अपने से छोटे लोगों की मदद आपका मिलेगी और आप आगे बढ़ जायेंगे।
तुलाः इस महीने आपको सेहत, कामकाज और रिश्तों के मामले में सावधान रहना होगा। खुद के साथ जबरदस्ती करने से भी आपको बचना होगा। इन दिनों में आप खुद में बदलाव आता महसूस करेंगे। जो नौकरीपेशा लोग जॉब स्विच करने का मन बना रहे हैं उनको अच्छे आप्शन मिल सकते हैं। आपके व्यावसायिक जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है।
वृश्चिकः नौकरी और बिजनेस के लिए ये महीना शुभ है। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। कामकाज से जुड़ी यात्राओं का योग बन रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। निर्यात में बढ़ोत्तरी होगी और बिजनेस में विदेशी सहयोग प्राप्त होने से मुनाफा होगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करते वक्त सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की मदद मिल सकती है।
धनुः इस महीने आपको कामकाजी जीवन में कुछ सकारात्मक और सुखद बदलाव हा सकते हैं। जॉब या बिजनेस में कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको बड़े लोगों से मदद मिल सकती है। इस महीने आपको जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहिए।
मकरः इस महीने नौकरी और बिजनेस को लेकर तनाव और दौड़-भाग बढ़ सकती है। कामकाज में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। विवाद होने की भी संभावना बन रही है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। बड़े निवेश करने के लिए ये महीना ठीक नहीं है। सेहत सम्बंधी मामलों में डॉक्टरों के पास जाना पड़ सकता है। इस महीने आपके गुप्त शत्रु एक्टिव हो सकते हैं।
कुंभः आर्थिक स्थिति के मामले में ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। एक्स्ट्रा इन्कम के योग भी बन रहे हैं। इन दिनों में आप किस तरह की चल-अचल सम्पत्तिर खरीद सकते हैं। इस महीने दूर स्थान से जुड़े लोगों को कामकाज में परेशानियां भी आ सकती हैं। इस महीने आपको बैंकिंग के मामले सावधानी से निपटाने होंगे।
मीनः मीन राशि वाले लोगों को इस महीने कामकाज में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कम मेहनत वाले कामों को निपटाने में भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज में लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज लोगों में ज्यादा वक्त देना पड़ सकता है। एक्स्ट्रा काम भी करना पड़ सकता है। नए और बड़े लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। उधार लेन-देन में लापरवाही न करें।