आधाार कार्ड में एड्रेस और किसी बदलाव के लिए UIDAI ने जारी किए नए नियम!

2019-10-01 0

अगर आपको अपने आधार में कोई जानकारी अपडेट करनी है या बदलवानी है तो उसके लिए आपको अब अलग तरीका अपनाना होगा। क्योंकि आधार जारी करने वाली कंपनी यूआईडीएआई ने आधार अपडेशन के रूल में बदलाव किया है।

गर आपको अपने आधार में कोई जानकारी अपडेट करनी है या बदलवानी है तो उसके लिए आपको अब अलग तरीका अपनना होगा। क्योंकि आधार जारी करने वाली कंपनी  (UIDAI) ने आधार अपडेशन के नियम में कुछ बदलाव कर दिए हैं। लोगों की आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने देश के कुछ शहरों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं। बता दें कि आप इन सेंटर्स पर नया आधार बनवा सकते हैं। साथ ही पता, नाम और जन्मतिथि में बदलाव या अपडेट करने की स्थति में भी इस सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

कहां मिलेंगी ये सेवाएं

ये सेवाएं यूआईडीएआई बैंकों, पोस्ट ऑफिसों और सरकारी कार्यालयों में देगा। यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं। इसके अलावा भोपाल, चेन्नई, पटना और गुवाहाटी में आधार सेवा केंद्र इस महीने शुरू हो जाएंगे। साथ ही यूआईडीएआई देश भर के 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र ऽोलने की प्लानिंग भी कर रहा है।

जानिए अपॉइंटमेंट लेने का तरीका और किन सेवाओं के लिए जरूरी है अपॉइंटमेंट

आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे मिलेगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट और किन सेवाओं के लिए लिया जा सकता है अपॉइंटमेंटः

  • नया आधार बनवाने के लिए
  •  नाम अपडेट करवाने के लिए
  • पता अपडेट करवाने के लिए
  • जन्मतिथि अपडेट करवाने के लिए
  • मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए
  • ई-मेल आईडी अपडेट करवाने के लिए
  • जेंडर अपडेट कराने के लिए
  • बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए

सबसे पहले आपको UIDIA की वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाना होगा। अब इसमें My Aadhaar टैब पर क्लिक करें। इसके बाद बुक एन अपॉइंटमेंट ऑप्शन पर जाएं। अब आपको यहां सिटी लोकेशन का ऑप्शन दिऽाई देगा, जिसमें आपको शहर चुनना होगा। शहर चुनने के बाद आपको ‘प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट’ पर क्लिक करना होगा।

अब एक नया पेज ऽुलेगा। इसमें तीन ऑप्शन हैं- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट। आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से इनमें से कोई चुन सकते हैं। मान लीजिए अगर आप आधार अपडेट ऑप्शन को चुनते हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी एंटर करते हैं, तो आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई हो जाएगी।

ओटीपी वेरीफिकेशन हो जाने के बाद आप वहां दिये गए फॉर्म में अपनी डिटेल भर दें। इस फॉर्म में अपॉइंटमेंट से जुड़ी डिटेल पूछी जाती है। यह डिटेल भरने के बाद आपको बुकिंग अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट चुनना होगा। अब अंतिम चरण में अपनी अपॉइंटमेंट डिटेल्स जांच लें, अगर बदलाव करना है तो प्रीवियस टेब पर क्लिक करें अन्यथा सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। यह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह फ्री है। 



मासिक-पत्रिका

अन्य ख़बरें

न्यूज़ लेटर प्राप्त करें