राशिफल

2019-11-01 0

मेष

कानूनी विवाद सुलझेगा। योजना पूर्ति हेतु किसी का सहयोग अपेक्षित है। अच्छी खबर मिलेगी। स्थानान्तरण योग बना हुआ है। गुस्सा ज्यादा, स्वभाव में तेजी एवं चोटादि का भय रहेगा। सावधनी बरतें। संतान से खुशी के अवसर मिलेंगे। विदेशी सम्बंध्यिों से लाभ एवं विदेशी कार्यों में प्रगति होगी। घरेलू काम निपटाने की व्यग्रता एवं परेशानी बनी रहेगी।

वृष

इस महीने अनावश्यक खर्च होगा। बढ़ती जिम्मेदारी को संभालें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधन से लाभ होगा। कोई भी बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।, धन खर्च भी अधिक होगा। पूर्व में किए गये प्रयासों में सपफलता होगी। परिवार में खुशी के अवसर मिलेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठ बढ़ने के आसार हैं। परन्तु चोटादि का भय रहेगा।

मिथुन

इस महीने में भूमि वाहन आदि, घर-गृहस्थी का विचार बनेगा। साहित्य संगीत, पठन-पाठन से मन प्रसन्न रहेगा। पूजा-पाठ के प्रति लगाव बढ़ेगा। परिवार में कुछ तनाव रहेगा। अपनी आय के अनुसार ही खर्च करने का प्रयास करें। बुजुर्गों के सहयोग से ही उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वाथ्य ढीला रहेगा तथा महत्वपूर्ण कार्य के लिए भागदौड़ बढ़ेगी।

कर्क

इस मास में गोचर ग्रहों का प्रभाव मध्यम रहेगा। साझे के कारोबार में पूंजी का निवेश कम करें। कहीं से भी शुभ समाचार मिलने के योग हैं। किसी विशेष क्षेत्रा में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम करने से आत्मबल विकसित होगा। परन्तु व्यावसायिक क्षेत्राांे में रुकावटों के बावजूद आय के साध्न बनते रहेंगे। चोटादि का भय बना रहेगा। इसलिए सावधान रहें।

सिंह 

इस मास में आगम प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा। देश-विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों में प्रगति का योग बना हुआ। है। किन्तु वृथा भ्रमण और खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ढीला तथा परिवार में कुछ मतभेद भी रहेगा। सप्ताहान्त में विशेष प्रयास एवं परिश्रम करने पर धन लाभ के अवसर पहले से बेहतर होंगे। पिफर भी क्रोध् एवं उत्तेजना से से जितना बचा जाये उतना ही अच्छा होगा।

कन्या

साझेदारी के कारोबार में आश्चर्यजनक लाभ होने की सम्भावना है। आगम प्राप्ति का नया रास्ता खुलेगा। जमा-खर्च का सन्तुलन बना रहेगा। विशेष परिश्रम, पारिवारिक सहयोग और प्रयासों से कठिन समस्या के हल होने के योग बनेंगे। परन्तु विलासादि कार्यों पर धन खर्च अध्कि होने की सम्भावना है। क्रोध् एवं उत्तेजना से बचें। स्वास्थ्य ढीला एवं चोटादि का भय बना रहेगा। सावधानी बरतें।

तुला

इस मास में आशा-निराशा के योग समान हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालें। मर्यादा रहित व्यवहार से बचें। परिश्रम करने पर भी धन प्राप्ति आशानुरूप नहीं होगी। पूर्व में किए गये प्रयासों से लाभ होगा। व्यर्थ का मानसिक तनावधन का खर्च भी अध्कि एवं स्वास्थ्य कुछ नर्म ही रहेगा। विदेशी सम्बंध्यिों से लाभ एवं सम्पर्क भी बढ़ेंगे। परिवार में मतभेद तथा गुप्त चिन्ता भी रहेगी। सावधानी बरतें।

वृश्चिक

यह मास नई खुशी से भरा होगा। सोची-समझी योजना कारगर होगी। मेहमान आने से खुशी होगी। विदेशी सम्बंधें से लाभ एवं धन का खर्च भी अध्कि होगा तथा धन का खर्च भी अध्कि होगा। धर्म स्थान की यात्राा के भी योग हैं। व्यवसाय में अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव एवं चोटादि से भय मुक्ति के लिए, श्री हनुमान कवच का पाठ करना शुभ होगा।

धनु

इस मास में भाग्य का सितारा चमकेगा। शुभ समाचार मिलेगा। इच्छित भूमि, वाहनादि का लेन-देन पफायदे में रहेगा। खर्चों की अध्किता से मानसिक तनाव एवं क्रोध् की भावना अध्कि रहेगी। भाई-बंधुओं से मन-मुटाव एवं मन में उचाटता रहेगी। कुछ सोची योजनाओं में शुीा संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी एवं जल्दबाजी में कोई भी बना-बनाया कार्य बिगड़ सकता है।

मकर

यह मास कुछ कुछ विशेषताएं लिए आ रहा है। गृहस्थी में हास्य रस, प्रतियोगिता में विजय होगी। उत्साह में वृद्धि एवं उद्योग में कामयाबी मिलेगी। निर्वाह योग्य आय के साध्न बनते रहेंेगे। विदेशी सम्बंधें से लाभ होगा। परन्तु सरकारी क्षेत्राों में अपफसरों के साथ मतभेद एवं चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ की भागदौड़ भाई-बंधू से मतभेद होने की सम्भावना है।

कुम्भ

पुराने परिचित से मिलना हो सकता है। ध्न का लाभ होगा, मन खुश रहेगा। लंबी यात्राा का विचार बनेगा। व्यवसाय में आर्थिक उलझनें एवं लाभ के मार्ग में रुकावटें आएंगी। सिर-दर्द एवं आंखों में कष्ट के योग हैं। परन्तु शनि की स्वगृही दृष्टि होने से प्रयास करने पर किसी विशेष कार्य में  सुधर एवं लाभ के अवसर पहले से बेहतर होंगे।

मीन

कर्म-उद्योग में शिथिलता अंतर्विरोध् को जन्म दे सकती है। संयम से लाभ होगा। यात्राा का विचार मन में बना रहेगा। परिवार में शुभ मंंगल कार्य भी सम्पन्न होंगे। स्थान-परिवर्तन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य परेशनी सिर-दर्द, आंखों में कष्ट की संभावना बनी रहेगी। परिवार में धर्मिक उत्सव एवं शुभ कार्य होंगे। परन्तु व्यर्थ के तनाव से बचे रहें।



मासिक-पत्रिका

अन्य ख़बरें

न्यूज़ लेटर प्राप्त करें