दिल्ली विधानसभा चुनाव ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा

2020-02-01 0

- डॉ. संदीप कटारिया

दिल्ली देश का दिल है, प्रत्येक कार्य का केन्द्र बिन्दु है। अब जबकि दिल्ली विधानसभा का चुनाव है तो हमारा इस ओर ध्यान जाना स्वाभाविक है। सबसे पहले हम ग्रेटर कैलाश विधनसभा के कुछ भागों में गये जैसे ईस्ट ऑफ कैलाश, जमरूद पुर, चितरंजन पार्क, स्वामी नगर, ग्रेटर कैलाश, मस्जिद मोठ आदि। इस चुनाव क्षेत्र में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। आप के सौरभ भारद्वाज, कांग्रेस के सुखबीर सिंह पवार व भाजपा की प्रत्याशी शिखा राय बड़े जोर-शोर से मतदाताओं से संपर्क बना रहे हैं। सभी जगह लोगों से बात करके हमारा यह मत बना कि भाजपा की प्रत्याशी शिखा राय अधिक लोकप्रिय हैं। वर्तमान में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की पार्षद हैं, सदन की नेता व स्थायी समिति की अध्यक्षा रह चुकी हैं। महिलाओं, युवा वर्ग व समाज के सभी वर्ग के लोगों से निरंतर संपर्क में रहती हैं और सबके दुःख-सुख में सम्मिलित होती हैं। हमने शिखा राय के बारे में अधिक जानने के लिए उनके कार्यालय संपर्क किया तो पता चला कि वह अंग्रेजी साहित्य से स्नातकोत्तर एम.ए.द्ध करने के बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज में व्याख्याता ;लेक्चररद्ध पद को सुशोभित किया इसके पश्चात् कानून की पढ़ाई पूरी की। लगातार पिछले 28 वर्षों से उच्चतम न्यायालय में वकालत कर रही हैं। पिछले बीस से ज्यादा साल से बीजेपी में सक्रिय हैं। आपकी कार्य-कुशलता एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सचिव, महिला मोर्चा की अध्यक्षा, प्रदेश के महामंत्राी तथा उपाध्यक्षा पद की जिम्मेदारी दी...।

26 जनवरी के दिन श्रीनगर में कफ्रर्यू लगा था और पूरा लाल चैक छावनी में बना हुआ था। हमें गर्व है कि आपने उस दिन श्रीनगर के लाल चैक पर बड़ी निर्भीकता से भारत का झण्डा पफहराया और आतंकवादियों के मन्सूबों को ध्वस्त किया। इस घटनाक्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमें आप घायल हुईं।

शिखा राय से बातचीत के दौरान उनकी सादगी व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वाह करने की प्रबल भावना देखने को मिली। 8 पफरवरी 2020 मतदान के बाद 11 पफरवरी को नतीजे आ ही जायेंगे लेकिन इस समयगे्रटर कैलाश से भाजपा की प्रत्याशी शिखा राय बाकी सभी प्रत्याशियों पर भारी दिखाई दे रही हैं। 



मासिक-पत्रिका

अन्य ख़बरें

न्यूज़ लेटर प्राप्त करें